मंगलवार, 29 जून 2010

दुनिया तो सुनेगी , सुनती रही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जो कहा उसका आशय मै नहीं जानता पर जबभी कोई भारतीय बुद्धिजीवी बाहरी देशों में बोलता है तो पूरी दुनिया उसे सुनती है। भारतीय प्रधानमंत्री बुद्धिजीवी भी है और सहृदय नेता भी। अपने मद्धिम स्वरों में वे देश दुनिया को भारतीय नजरिये से वाकिफ करते रहते है। पूर्व प्रधानमंत्री व् ओजस्वी भाषण करने वाले श्री अटल बिहारी वाजपेई जब संयुक्त राष्ट्र संघ में पहली बार हिंदी में संबोधन कर रहे थे तो भी पूरी दुनिया में उन्हें सुना जा रहा था। अटल जी की भाषण कला अद्वितीय थी। श्रोता मंत्र मुग्ध होकर उन्हें सुनते थे। और पीछे चलें तो युवा स्वामी विवेकानंद की तरुनाई की लालिमा उन्हें दिए गए शुन्य विषय की उदित सूर्य-लालिमा की भांति अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। स्वामी विवेकानंद एक उसी भाषण के कारण दुनिया में सुविख्यात हुए। भारतीय बोद्धिकता की तपोभूमि पर कितने उर्जावान , युवा-वृद्ध सुघर सम्भाशनकर्ता हुए गिनने की जरुरत नहीं। सुभाष चन्द्र बोस का सा जोश शायद श्रीमान बराक ओबामा में न हो पर वे एक आज़ाद ख्याल अमेरिकी युवा राष्ट्रपति है , संभावनाओं से लबालब। उनके सामने वरिष्टता और शालीनता की मूर्ति श्री सिंह निश्चय ही प्रसंसनिये है। आर्थिक मंदी के दौर में मनमोहन जी की विशेसग्य छवि भी शायद अनुकार्निये है। शायद इसी लिए पूरी दुनिया उनको और भारतीय अर्थव्यवस्था को मंत्रमुग्ध देखती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें